कारोबारियों से बोले मोदी, भारत अवसरों की भूमि, उठाएं मौके का फायदा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_56.html
दोहा: कतर के साथ संबंधों को नया आयाम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां के बड़े व्यावसायियों से मुलाकात की। अपने दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन दोहा में कारोबारियों से मिलकर पीएम मोदी ने जहां एक तरफ वहां के व्यवसायियों से भारत आकर यहां के सुनहरे अवसर का लाभ उठाने को कहा तो वहीं दूसरी तरफ कतर-भारत संबंधों की प्रगाढ़ता में वहां के शासकों के योगदान की भी सराहना की।
मोदी ने व्यावसायियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक अवसर की भूमि है। हम यहां पर खुद आपको आमंत्रित करने आए है कि इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं।” उन्होंने कहा कि भारत में 800 मिलियन युवाओं की बड़ी आबादी वहां की सबसे बड़ी ताकत है। इसके अलावा, बुनियादी आधारभूत संरचनाओं का विस्तार और उसका विकास करने के साथ ही उत्पादन क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।”
दो दिवसीय अपनी यात्रा पर कतर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन रविवार को वहां के व्यावसायिक समुदाय के लोगों से मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा की। ऐसा माना जा रहा है कि कतर के साथ पीएम मोदी के इस दौरे के बाद आर्थिक रिश्तों खासकर हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में संबंधों को एक नया आयाम मिलेगा। बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी का कतर के पीएम अब्दुल्ला बिन नासेर बिन खलीफा अल थानी ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शनिवार रात को मोदी ने भारतीय कामगारों के साथ भी मुलाकात की और उनके साथ बैठ कर खाना खाया। मोदी की पांच दिवसीय विदेशी दौरे का ये दूसरा चरण है।