aajtaktimes

पांच दिवसीय मजलिस के दूसरे दिन उमड़ी हजारों की भीड़

जौनपुर। मौलाना सैयद मकबूल अहमद मरहूम की याद में होने वाली आल इण्डिया 5 दिवसीय सालाना मजालिसे अजा के दूसरे दिन मकबूल मंजिल बलुआघाट इमामबाड़े में मजलिस हुई जहां दिल्ली से आये गजनफर अब्बास तुसी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में इस्लाम के नाम पर चन्द लोग बेगुनाहों का खून बहाने का काम कर रहे हैं। इनके अन्दर इतनी भी इन्सानियत नहीं कि वे छोटे बच्चों व महिलाओं को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूकते। ऐसे में हम सबको मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करने की जरूरत है। इस अवसर पर शायर शोहरत जौनपुरी, सादिक मेंहदी, शाहिद मेंहदी, हसनैन कमर दीपू, कैफी रिजवी, माजिद हसन, मिर्जा लाडले हसन, अहमद अली, खुर्शीद मेंहदी, तनवीर हसन, तौकीर हसन, महताब हैदर, मेंहदी अब्बास, मिर्जा अकलाख रमी, अमीर हैदर, जान मोहम्मद, अलिहादी तकी मेंहदी, मो. हैदर, आजम जैदी, सै. बाकर हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अन्त में आयोजक शाहिद मेंहदी ने बताया कि शनिवार को अहले सुन्नत मौलाना कामरान हैदर हैदराबाद मजलिस को खेताब करेंगे।

Related

UP 1450101817954018827

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item