उत्तर प्रदेश में बसपा बनायेगी सरकार: सुरेन्द्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_500.html
बाराबंकी। पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि आज पूरा यूपी गुण्डो और माफियाओं के हवाले है। सरकार के संरक्षण में गुण्डे, माफिया, अपराधी, अराजक तत्व, बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम देकर आम जन मानस का जीना दूभर किये हैं। सत्ता के लिये सपा, भाजपा, खून-खराबा पर उतारू है। ऐसे लोगों की अफवाहों से सावधान रहना है। और प्रदेश में अमन चैन खुशहाली, विकास के लिये 2017 में बहन मायावती जी को उ.प्र. का मुख्यमंत्री बनाने के लिये रात-दिन बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने व सपा भाजपा के झूठे वादों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवाहन किया और आम की दवात के साथ-साथ विशाल कार्यकर्ता मीटिंग किये जाने पर मुकेश मौर्या व गुड्डू गौतम को बधाई दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम, आरपी गौतम, इच्छवाक मौर्या, विक्रम गौतम, प्रदीप गौतम, विन्द्रा प्रसाद वर्मा, आरडी राव, चन्द्रा प्रधान, राकेश वर्मा, एके वर्मा, मंचू वर्मा, उमेश गौतम, कुलदीप वर्मा, देशराज मौर्या, सन्तराम गौतम प्रधान, दिनेश मौर्या, बल्देव, फूलचन्द्र, उमेश वर्मा, पंकज वर्मा, अरूण गौतम, सुरेश चन्द्र वर्मा, मो. हारून, आदि लोग उपस्थित रहे।

