रामगोपाल ने किया जनसेवा केन्द्र का शुभारम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_672.html
बाराबंकी। प्रदेश के विकास पुरूष मुख्यमंत्री अखिलेश की युवा सोच ने जन सेवा केन्द्रो को खुलवाकर आम जनता को मिल रही है। तमाम जरूरी सहुलियते एक तरह से सरकार आपके द्वारा दे रही है सेवा यह बात आज उधौली के अन्तर्गत अहमदपुर में सहज जन सेवा केन्द्र्र का उदघाटन करते हुए विधायक राम गोपाल रावत ने कही। वही जन सेवा केन्द्र के संचालक सर्वेश कुमार ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि जन सेवा केन्द्रो के माध्यम से हर जरूरी कार्य निर्धारित समय सीमा में हो रहे है जहां पर पेंशन, खेतौनी, आधार कार्ड, आय, जाति निवास, जैसे तमाम सुविधाऐं मिल रही है। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। वहीं इस कार्यो के लिये आवष्यक तहसीलों की भाग दौड़ से निजात मिली है। उदघाटन अवसर पर प्रतिनिध अजय वर्मा, प्रधान शब्बीर, प्रधान इन्द्रावती गंगाराम, सत्यनरायन सिंह, देवेन्द्र सिंह, अलीम कोटेदार, राममनोहर, टिंकू आदि उपस्थित थे।

