कुत्तो के हमलें से हिरन घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_112.html
बाराबंकी।। असन्द्रा थाना क्षेत्र के बबुरी गॉव में स्थित जंगल से निकलकर गॉव पहुॅचे हिरण को कुत्तों ने दौड़ा लिया जिससे वह गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुॅच कर उसका इलाज शुरू कराया है। असन्द्रा थाना क्षेत्र के बबुरी गॉव में स्थित जंगल से निकलकर गॉव के शिवम तिवारी के दरवाजे पहुॅचे हिरण को कुत्तों ने दौड़ा लिया जिससे वह भगते समय गिरकर घायल हो गया। आस पास खेतों में मौजूद ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुयी तो वह हिरण के पास पहुॅचे तो वह बेहोश हो चुका था । ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों व असन्द्रा पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुॅचे वन कर्मियों ने घायल हिरण का इलाज पशु चिकित्सालय रामसनेहीघाट में कराया । इलाज कराकर उसे विभाग के कार्यालय में सुरक्षित बैठाया गया है। वनक्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट असहद मेंहदी ने बताया कि कुत्तों के भय से भागते समय हिरण गिर गया था जिससे वह घायल हो गया था मौके पर विभाग की टीम भेजकर उसका इलाज पशु चिकित्सालय रामसनेही घाट में कराकर वन कार्यालय में रखा गया है।

