aajtaktimes

‘उड़ता पंजाब’ विवाद पंजाब की छवि को धूमिल करने का प्रयास: हरसिमरत

ठाणे: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज कहा कि फिल्म ‘‘उड़ता पंजाब’’ को लेकर हुआ विवाद पंजाब और इसके लोगों की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। भाजपा के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए हरसिमरत ने सीमा पर काफी सतर्कता के बावजूद घुसपैठ को बड़ी समस्या बताया।
 पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल की सांसद ने कहा नशे की समस्या सीमा पार से आने वाली एकमात्र समस्या नहीं है। सीमावर्ती क्षेत्र से हमें घुसपैठ की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उड़ता पंजाब राज्य को बदनाम करने का स्पष्ट प्रयास और इसके बारे में गलत विचार फैलाने का मामला था। हर कोई जानता है कि फिल्म में पैसा किसने लगाया है।

Related

UP 6300563612749153516

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item