अजगर ने बकरी को बनाया अपना शिकार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_510.html
सिवानी। मध्यप्रदेश के सिवनी में करीब 10 फीट लंबे अजगर ने एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। ये देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है गांव के करीब एक खेत के पास सूखे नाले में बकरी चरा रही एक लडकी को झाड़ियों के बीच बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिस पर लड़की ने झाड़ियों के पास जा कर में देखा तो वहां एक अजगर बकरी का शिकार कर उसे निगल रहा था।
बच्ची ने इस बात की जानकारी पास ही मौजूद कुछ लोगो को दी। खबर मिलते ही बकरी मालिक रामनाथ यादव व गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। और फिर इस बात की जानकारी सिवनी वन वृत कार्यालय के उडनदस्ता दल को दी गई। सूचना पर उडनदस्ता दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित पकडऩे के प्रयास शुरू किया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पहले बकरी को अजगर की पकड़ से छुड़वाया गया। लेकिन बकरी ने तब तक दम तोड़ दिया। उडनदस्ता दल ने पहले अजगर को खुले स्थान में लाया और फिर उसे पकड़ कर डब्बे में डाल कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उड़नदस्ते के मुताबिक अजगर करीब 10 फीट लंबा और उसका वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है।