aajtaktimes

एनसीसी बच्चों ने नगर में निकाली जनजागरण रैली

जौनपुर। नगर के टीडी इण्टर कालेज में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 312 के छठवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने जनजागरण रैली निकाली। रैली का उद्देश्य जल संरक्षण था जिसे कैम्प कमाण्डेंट कर्नल हरप्रीत सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। टीडी कालेज से निकली रैली नगर भ्रमण करते हुये पुनः शिविर स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस मौके पर कर्नल सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये जल संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कैप्टन विमलेश पाण्डेय, ले. सत्य प्रकाश सिंह, फर्स्ट आफिसर रमेश चन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर लेख बहादुर केसी, सूबेदार तूरी सिंह, सूबेदार जितेन्द्र कुमार, बीएचएम बुद्धि श्रेष्ठा, हवलदार सुधीर कुमार, हवलदार मनोज कुमार, हवलदार रामपूजन पासवान, हवलदार धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता के लिये कैडेट्स का चयन हुआ जिनकी फतेहगढ़ के लिये रवानगी नायक सूबेदार रणवीर सिंह व हवलदार राम बहादुर थापा के नेतृत्व में 16 जून को होगी।

Related

UP 8169198121849324000

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item