aajtaktimes

चन्द्रभान व सुरेन्द्र को शासकीय अधिवक्ता बनाने पर प्रजापति समाज ने किया अभिनन्दन

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की जनपद शाखा के बैनर तले हुसेनाबाद स्थित कार्यालय पर शनिवार को अभिनन्दन समारोह का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रदेश शासन द्वारा चन्द्रभान प्रजापति व सुरेन्द्र प्रजापति को शासकीय अधिवक्ता बनाये जाने पर हर्ष जताते हुये उनका स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रान्तीय प्रमुख महासचिव हीरा लाल आजाद रहे जिन्होंने दोनों अधिवक्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। अन्त में दोनों अधिवक्ताओं ने कहा कि समाज को प्रगति की ओर ले जाने में वह भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अरूण प्रजापति एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर शिवधारी प्रजापति, सालिक राम एडवोकेट , रामराज, दशरथ, समरजीत, मातिवर, रामजग, राम अवतार, शिवशंकर, परमशीला, राजेश, डा. राजेश आर्य, स्वारथ, फूलचन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3914198341313763976

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item