aajtaktimes

इलाहाबाद की महारैली से होगा विस चुनाव का शंखनादः सुशील उपाध्याय

जौनपुर। इलाहाबाद में 13 जून को आयोजित परिवर्तन महारैली से उत्तर प्रदेश विधानसभा का शंखनाद होगा। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। रैली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम राष्ट्रीय नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने शनिवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विस क्षेत्र से 5 हजार कार्यकर्ता व जनता विभिन्न वाहनों से इलाहाबाद पहुंचेगी। जिले से कुल 45 हजार का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पहले एक हत्या होती थी लेकिन अब डबल मर्डर होते हैं। कुल मिलाकर जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गयी है। भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करता है तो पुलिस अपराधियों जैसा बर्ताव करता है। अन्त में उन्होंने कहा कि जिले का विकास कार्य ठप है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गयी हैं। बिजली व्यवस्थ चरमरा गयी है परन्तु जनता की कोई नहीं सुन रहा है लेकिन अब जनता पूरी तरह से प्रदेश सरकार की बागडोर भाजपा के हाथों सौंपना चाहती है। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3532204675613432143

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item