aajtaktimes

एनसीसी कैडेटों के लिये आयोजित हुआ तीन दिवसीय शिविर

जौनपुर। आगामी 21 जून को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियों को काफी तेजी से अमली-जामा पहनाया जा रहा है। इसी क्रम में एनसीसी 96 बटालियन के कैडेटों के लिये तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डा. हेमंत जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि के नेतृत्व में नगर के टीडी इण्टर कालेज के प्रागंण में लगा। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, बज्रासन के अलावा प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम आदि का विस्तारपूर्वक अभ्यास कराया। इस अवसर पर एनसीसी के अधिकारी रमेश सिंह के अलावा पतंजलि परिवार के डा. ध्रुवराज, मोहन सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

Related

UP 6489997077091549512

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item