जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्याें की समीक्षा बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_53.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में राजस्व कार्याें की समीक्षा बैठक हुई जहां 10 एवं 5 वर्ष से अधिक लम्बित वादों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बताया गया कि कुल वाद 2592 में से 2077 निस्तारित हुये। इस पर जिलाधिकारी ने धारा 34 में मात्र 1 वाद निस्तारित करने के लिये तहसीलदार केराकत, सदर को चेतावनी तथा मड़ियाहूं के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त किया। राजस्व वसूली के कार्यों में अभियान चलाने के लिये कार्य योजना बनाने का निर्देश देते हुये मत्स्य पालन पट्टा, आवास आवंटन, कृषि पट्टा के कार्य को तत्काल एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही आरबी सिंह एसओसी को धारा 52 के वाद चकबन्दी के वर्ष 2013-14, 2014-15 के गांव की खतौनी की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुये कहा कि सभी तहसीलों में विद्युत के एक ही कनेक्शन कराये जायं। तहसील दिवस की शिकायतों में मछलीशहर के ज्यादा लम्बित प्रकरणों पर चेतावनी पत्र जारी करते हुये आम आदमी किसान बीमा योजना को 10 दिन के अन्दर ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया। सभी लाभार्थियों के बैंक खाता न खुलने, अतिक्रमण पर कब्जा, पैमाइश, पथरगड्डी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को चेतावनी दिया तथा आरए बाबू को सेवा पुस्तिका में चस्पाकर अवलोकित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि बदलापुर में 5, शाहगंज में 16, मड़ियाहूं में 22, सदर में 35 व मछलीशहर में 47 पारिवारिक लाभ योजना के प्रार्थना पत्र 15 दिन से अधिक से लम्बित हैं जिस पर जिलाधिकारी ने रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही किसान दुर्घटना बीमा के डेटा फीडिंग, बीमित व बाण्ड जारी का समीक्षा करते हुये न्यायालयों में लम्बित वादों के निस्तारण हेतु विलम्ब करने पर नाराजगी व्यक्त किया और सभी तहसीलदारों को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया। हाल ही में दैवीय आपदा में आकाशीय विद्युत से मृत्यु होने पर तत्काल सहायता राशि न उपलब्ध कराने पर उपजलाधिकारी मड़ियाहूं, तहसीलदार मड़ियाहूं, तहसीलदार मछलीशहर को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुये जिलाधिकारी ने आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र का समीक्षा किया और अधिकारियों को त्वारित निस्तारण का निर्देश दिया। इसके साथ ही तहसील दिवस के लम्बित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण का निर्देश देते हुये उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि रमजान माह को देखते हुये शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करायें। साथ ही सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र में मस्जिद एवं नमाज के पढ़ने के स्थानों का प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित करायें। जनपद के सभी विद्यालयों की दीवारों को हर हालत में 25 जून तक पूर्ण करायें। सभी तालाबों को नहरों को शीघ्र भरायें। साथ ही 3 दिन के अन्दर सूची बनाकर उपलब्ध करायें। सभी कोटेदारों का चयन 10 जून तक पूर्ण करायें। अन्त में उन्होंने बताया कि 6 जून से 11 जून तक तहसील में लगने वाले दिव्यांग कल्याण शिविरों के प्रभारी उपजिलाधिकारी हैं। ऐसे में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करायें। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रामसिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के तहत 170 करोड़ रूपया प्राप्त हुआ है जिसमें 39.10 करोड़ किसानों को भूमि मुआवजा दिया जाय। इस अवसर पर ज्वाइण्ट मजिस्टेªट मछलीशहर सतेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर आरके पटेल, केराकत सुशील श्रीवास्तव, मड़ियाहूं रामकेश यादव, बदलापुर ममता मालवीय, शाहगंज रमाकान्त वर्मा, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, प्रियंका सिंह, जयराम मौर्या मौजूद रहे।

