aajtaktimes

लक्ष्य पूर्ण न करने पर कई अधिकारियों को मिली चेतावनी

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर के कार्याें की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण न करने वाले अधिकारियों को सचेत किया कि वे हर हालत में लक्ष्य पूर्ण करें। जिला आबकारी अधिकारी व डिप्टी कमिश्नर ब्रिकी व्यापार कर को सभी एसीवार प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुये उन्होंने एआईजी स्टैम्प सरिता राय, तीनों अधिशासी अभियंता विद्युत को लक्ष्य न पूर्ण करने के लिये चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र को दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बतायाकि बीबी सिंह, एससी सोनोदिया, मनोरंजन कर अधिकारी चन्द्र प्रकाश, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय आदि का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं रहा जो शीघ्र पूरा हो। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी रामसिंह, संजय शुक्ला अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, एसके सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई, डीएसओ सीमा सिंह, सहायक श्रमायुक्त बीएन दुबे उपस्थित रहे। 

Related

UP 2388643868657751491

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item