पत्नी की बीमारी और सूदखोरों की धमकी से था परेशान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_55.html
बाराबंकी। थाना सफदरगंज अन्तर्गत बैंक के बोझ तले दबे और साहूकार की
धमकियों से तंग आकर एक गरीब व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। इस
घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भ्ेाज दिया है। इस घटना से एक बार फिर
कड़वा सच सामने आ गया है कि गरीब व्यक्ति कभी भी बैंक से लोन न ले और न ही
किसी साहूकार से उधार कर्जा ले। नही तो अंजाम मौत ही होता है। जानकारी के
अनुसार, थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम रायपुर मजरे सेमरी निवासी कालीचरन
गौतम के पास करीब 6 बीघा जमीन थी। परिवार में उसके पास सिर्फ पत्नी और एक
बेटी लज्जावती थी। लज्जावती की शादी होने के बाद जब उसके पहले पति ने
उसको छोड़ दिया तो मजबूरी में एक लड़की की मां होने के बाद भी कालीचरन ने
उसकी शादी ग्राम लक्ष्बर निवासी चन्द्रप्रताप से कर दी। चन्द्रप्रताप की
माली हालत ठीक नही थी। इसलिये कालीचरन ने उसको अपने घर पर ही रख लिया।
परिवार सीमित होने के बावजूद भी कालीचरन का खर्चा किसी तरह से चल जाता
था। इधर एक वर्ष पूर्व जब कालीचरन की पत्नी के ऊपर जब फालिस गिरी तो उसके
इलाज के खातिर कालीचरन धीरे धीरे तंगी के दौर गुजरने लगा। पहले उसने
स्थानीय बैंक से केसीसी बनवाई और करीब चार लाख रुपया बैंक से कर्जा ले
लिया। बड़ी रकम होने के कारण वह बैंक का कर्जा उतारना तो दूर समय पर उसका
ब्याज भी न भर सका। लेकिन इतना कर्जा लेने के बावजूद भी उसकी पत्नी के
हालत में कोई सुधार न हुआ। इधर चार माह पूर्व कालीचरन ने अपनी उसी जमीन
को एक साहूकार के हाथों में बंधक रख कर उससे भी मोटी रकम उधार ले ली।
उसने सोचा था कि शायद इन पैसों से पत्नी का इलाज करवाऊं तो शायद जिंदगी
बच जाये। लेकिन सारा पैसा खत्म हो गया। हालत जस की तस रही। इधर बैंक
कर्मी और साहूकार आये दिन उससे पैसा मांगने लगे। पास में एक भी फूटी कौड़ी
न होने के कारण वह इन लोगों से भागने लगा। इधर साहूकार ने चार दिन पूर्व
कालीचरन को यह धमकी दी थी कि अगर तुमने एक सप्ताह के अन्दर मेरा पैसा अदा
नही किया तो तुम्हारी जमीन बेच कर अपना कर्जा वसूल लूंगा। बीती रात करीब
11 बजे वह घर से शौच के लिये निकला और वापस नही लौटा। जब काफी देर तक
कालीचरन घर नही आया तो घर के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। तो पता
चला कि कालीचरन ने गांव के बाहर अपनी ही बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या
कर ली है। जैसे ही यज जानकारी गांव वालो को पता चली तो इसकी सूचना सबसे
पहले ग्राम प्रधान ने सफदरगंज पु लिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी
ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में
थाना प्रभारी का कहना था कि देखने से तो मामला आत्महत्या का नजर आ रहा
है। लेकिन सारी हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
कालीचरन ने आत्महत्या क्योंकि इस बारे में थाना प्रभारी कुछ नही बता सके।
