राकेश ने किया मेले का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_83.html
बाराबंकी। फकीरों एवं सन्तों हमेशा समाज में एकता का संदेश दिया है। इनकी
याद में लगने वाले मेलों से एकता की सीख मिलती है। ऐसे आयोजन हम लोगों को
कराते रहना चाहिए। क्योंकि एकता में बड़ी शक्ति है। उक्त विचार आज
विधानसभा रामनगर के केदारीपुर ग्राम में हज़रत मखदूम शाह की याद में लगने
वाले मेले का उद्घाटन करने के पश्चात् पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार
वर्मा ने उपस्थित लोगों में व्यक्त किये। पूर्व कारागार मंत्री सबसे पहले
ग्राम केदारीपुर के प्रधान के आवास पर गये उसके बाद मखदूम शाह की मज़ार पर
चादर चढ़ाकर प्रदेश में अमनो-चैन की दुआ मांगी तथा मेले का उद्घाटन किया।
पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने आगे कहा कि ऐसे मेलों में
गांव के लोग एक जगह पर इकट्ठा होकर आपस में मेल-मिलाप बढ़ाते हैं तथा आपसी
गिले शिक्वे भूलकर लोग एकता की मिसाल पेश करते हैं। आज के दौर में मेलों
का असतित्व मिटता जा रहा है जरूरत है कि इस विषय पर सोचने की क्यांेकि
पुरानी परम्पराओं में आपस में मेल जोल बढ़ाने की शिक्षा मिलती थी। उक्त
अवसर पर मुख्य रूप से मो. वसीम, महरूफ खान, अजीज अली, मासूम अली, संजय
तिवारी, मो. रिजवान संजय, मो. सबाह, विरेन्द्र सिंह, मो. मोनिस, दीप शंकर
जयसवाल, शिव स्वामी वर्मा, मो. सिराज, मोबीन सिकन्दर, राजन शुक्ला, धीरज
दत्त वर्मा, प्रणय बाजपेयी, दिल्दार हुसैन, एखलाक अहमद आदि लोग उपस्थित
थे।

