aajtaktimes

सपा सरकार ने कई स्टेडियमों का कराया निर्माण: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकीं। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। मनुष्य के जीवन में खेलों का
महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों के प्रति समाजवादी सरकार अत्यन्त गंभीर है।
खेलों के लिए प्रदेश सरकार बहुत बड़ी-बड़ी योजनायें बना कर धन का आवंटन कर
रही है। उक्त विचार आज देवां के अर्न्तगत ग्राम तासपुर मजरे धन्नीपुरवा
में जेजेआरवी मेमोरियल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 05 दिवसीय क्रिकेट
टूर्नामेन्ट के उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त
किये। श्री यादव ने आगे कहा कि खेल की दिशा में प्रदेश की समाजवादी सरकार
ने स्टेडियमों के लिए खजाना खोल दिया है। पूरे प्रदेश में स्टेडियमों को
पैसा जारी किया गया है। जिसकी कड़ी में अभी हाल ही मैं मेरे प्रयास के
द्वारा प्रदेश सरकार ने जनपद एक मात्र स्टेडियम के लिए 6 करोड़ 12 लाख
रूपये निर्गत कर दिये हैं। जिससे स्टेडियम में क्रिकेट के खिलाड़ियों के
लिए एक बेहतरीन पिच, बास्केट बॉल के खिलाड़ियों के लिए बॉस्केट बॉल कोट व
स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए दूसरे जनपद
से आये हुए खिलाड़ियों के रूकने के लिए एक बड़ा छात्रावास का निर्माण कराया
जायेगा। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कैलाश यादव, कामता प्रसाद यादव,
प्रहलाद यादव, सदर विधायक मो. रिजवान ंसंजय, संतोष यादव प्रधान, संजय
मिश्रा, विनय यादव, बालगोविन्द यादव, पुत्तूलाल यादव, आजाद यादव,
रामविलास यादव, रामकैलाश यादव, लालमणी, श्यामलाल, पप्पू रावत, अमर सिंह,
महेश प्रसाद यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 85017119776720568

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item