दुघर्टना में मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_599.html
बाराबंकी। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र अन्तर्गत एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन
की टक्कर से साइकिल सवार किसान की दर्दनाक मौत हुई। सूत्रों के अनुसार,
चौपहिया वाहन एक पूर्व ब्लाक प्रमुख का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी
के अनुसार, कोतवाली व कस्बा बदोसरांय निवासी लक्ष्मी नारायण यादव (45)
पुत्र रामखेलवान यादव घर से सुबह करीब 8 बजे साइकिल लेकर घर से खेत जाने
के लिये निकले। वापस जाते समय बदोसरांय मार्ग पर एक तेज रफ्तार चार पहिया
वाहन संख्या यूपी 32 ईवी 3549 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके
पर मौत हुई। मृतक अपने पीछे दो पुत्र सहित तीन पुत्रियों को छोड़ गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।