एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_602.html
रामनगर बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री से पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में
कार्यवाही करने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से तहसील रामनगर के
पत्रकारों ने 5सूत्रीय ज्ञापन दिया। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री
से पत्रकार उत्पीड़न करने वाले बाराबंकी कोतवाल व बंकी चौकी इंचार्ज तथा
सिपाही के बिरूद्ध कार्यवाही करने की मांग करते हुए रामनगर तहसील के
पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी रामनगर आशुतोष कुमार दुवे के माध्यम से मांग
पत्र सौंपा। जिसमें मांग की है कि जनपद के पत्रकार सतीश कश्यप को नगर
कोतवाल व बंकी चौकी इंचार्ज तथा सिपाहियों ने मार पीटकर शान्ति भंग की
आशंका के आरोप में सदर एस डी एम के यहॉ चलान भेज दिया। इस लिए पत्रकार को
मारने पीटने वाले पुलिस कमिर्यो पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाये।
भविष्य में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को रोका
जाये। जिला, तहसील व ब्लाक स्तारीय पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाये।
तथा पत्रकार उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर जिले के जिलाधिकारी व पुलिस
अधीक्षक को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देशित किया जाये। ज्ञापन देने
में वरिष्ट पत्रकार चन्द्रप्रकाश चौरसिया, रामशंकर वर्मा, संतकुमार
उपाध्याय, रामकुमार मौर्य, धर्मेन्द्र पाल सिंह, निरंकार त्रिवेदी, गौरव
मिश्र, अशोक कुमार सिंह, गणेश तिवारी, शेष उपाध्याय आदि पत्रकार बन्धु
उपस्थित रहे।