मथुरा हिंसा के सिलसिले में राजनाथ ने ली अखिलेश से जानकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_61.html
लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मथुरा में हुयी हिंसा के सिलसिले में जानकारी हासिल कर उन्हें मदद का भरोसा दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री सिंह ने श्री यादव से फोन पर बात की । श्री यादव ने उन्हें घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए अब तक की हुयी कार्रवाई से अवगत कराया। श्री सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का भरोसा दिया ।
