aajtaktimes

मथुरा में उपद्रव, पुलिस पर हमले मेंSHO की मौत, SP सहित कई जख्मी

मथुरा । मथुरा में दो साल से ज्यादा समय से सरकारी भूमि पर कब्ज़ा जमाए बैठे लोगों से जवाहर बाग़ खाली कराने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने असलहों से हमला कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। इस झड़प में एसएचओ संतोष यादव की मौत हो गई है जबकि एसपी सिटी सहित एकदर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। क्षेत्र में स्थिति विस्फोटक हो गई है।कई जिलों से पुलिस बल मथुरा मंगा लिया गया है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों तरफ से आमने-सामने की फायरिंग हुई। 280 एकड़ में फैले जवाहर बाग के कई हिस्सों से आग की लपटें उठ रही हैं। भीड़ ने देशी बम और हथगोले भी फेंके। जवाहर बाग उद्यान विभाग की संपत्ति है। झड़प के दौरान4 से 5 सिपाहियों को उपद्रवियों द्वारा खींचकर ले जाने की भी खबर है।

Related

UP 8121580219002660776

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item