aajtaktimes

आरोपः वादी सहित गवाहों को प्रताड़ित किये थानाध्यक्ष बक्शा

जौनपुर। थानाध्यक्ष बक्शा द्वारा एक मामले के गवाहों सहित वादी को मानसिक प्रताड़ना देने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही प्रतिवादी के एक अवकाशप्राप्त दरोगा द्वारा जबर्दस्ती बयान दर्ज करवाया गया। इसकी शिकायत पीड़ित भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा समाचार पत्रों के कार्यालयों को दी है। पीड़ित के अनुसार आदर्श इण्टर कालेज शम्भूगंज के प्रबंधकीय को लेकर एक मामला थाने में दर्ज है। उसी को लेकर थानाध्यक्ष/विवेचक द्वारा मनमाने ढंग से एक अवकाशप्राप्त दरोगा से बयान दर्ज करवाया गया, वह भी गलत तरीके से। बता दें कि बयान लेने वाले अवकाशप्राप्त दरोगा प्रतिवादी के रिश्तेदार हैं। थानेदार व बयान लेने वाले दरोगा के मनमानेपन को देखते हुये आशंका है कि इस मामले में हीला-हवाली की जायेगी।

Related

UP 8896033274016031433

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item