aajtaktimes

आर्य समाज का चुनाव सम्पन्न, देवेन्द्रनाथ चुने गये प्रधान

जौनपुर। आर्य समाज का चुनाव चहारसू चौराहे पर स्थित भवन के सभागार में साप्ताहिक यज्ञ-हवन के साथ सम्पन्न हुआ। इसके पहले समाज द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यों का अवलोकन हुआ जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान सर्वसम्मत से देवेन्द्रनाथ को प्रधान, मोहन लाल व अमित आर्य को उप प्रधान और मनीष साहू को लगातार 5वीं बार कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही आलोक आर्य मंत्री, रविन्द्र नाथ पुस्तकालयाध्यक्ष, शिव कुमार साहू व डा. रामफेर उपमंत्री चुने गये। इसके अलावा पवन साहू, राममूर्ति यादव, आलोक कोणार्क, रामधनी सेठ अन्तरंग सदस्य मनोनीत किये गये। इसी क्रम में भारतेन्दु आर्य अधिष्ठाता आर्यवीर दल और शशिभूषण मुरलीवा आय-व्यय निरीक्षक बनाये गये। अन्त में प्रधान देवेन्द्रनाथ ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मवीर, रतन साहू, यादवेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेन्द्र प्रधान, संजय साहू, मंगल प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 8644080026517062610

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item