हिन्द अस्पताल की घटना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_669.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत एक स्टाफ नर्स ने पांचवी मंजिल से छलांग
लगाकर अपनी जान दे दी। जबकि अस्पताल कर्मियों का कहना है कि उसकी फिसल
जाने से मौत हुई है। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया है। आखिर नर्स ने क्यों छलांग लगायी यह चर्चा का विषय बना हुआ
है। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद अम्बेडकर नगर के ग्राम परसौली निवासी
पवेन्द्र सिंह की भांजी स्वेता सिंह (25) ने पिछले साल दिसम्बर माह में
बाराबंकी शहर के हिन्द अस्पताल में स्टाफ नर्स के रुप में ज्वाइनिंग की
थी। स्वेता ने धीरे-धीरे वहां के कर्मचारियों से अपना मेल भाव बढ़ाना शुरु
किया। कुछ दिन पूर्व वह पांचवी मंजिल पर स्थित एक कमरे में अपनी सहेली के
साथ रहने लगी थी। दो दिन पूर्व जब उसकी सहेली वहंा से चली गयी तो स्वेता
अकेली ही वहां पर रहती थी। बीती रात 12 बजे के करीब हिन्दी अस्पताल के एक
सुरक्षा कर्मी ने स्वेता के मामा पवेन्द्र को फोन किया कि उसकी भांजी
जीने से फिसल गयी है और अस्पताल में भर्ती है। सुबह जब पवेन्द्र अस्पताल
पहुंचा तो पता चला कि उसकी मौत तो रात को ही हो गयी थी। सूत्रों द्वारा
पता चला है कि स्वेता ने पांचवी मंजिल की बालकिनी से छलांग लगाकर
आत्महत्या की है। आखिर आत्महत्या की वजह क्या है। यह सवाल सभी की जुबान
पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पवेन्द्र ने इस घटना की सूचना कोतवाली
पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के मामा का कहना है कि अगर पीएम
रिपोर्ट में कुछ गलत आता है तो कोतवाली में अस्पताल कर्मियों के विरुद्ध
मुकदमा दर्ज कराऊंगा। वहीं इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि स्वेता की मौत की वजह
क्या है। अगर मृतका के परिजन घटना की शिकायत करते हैं तो जांच पड़ताल की
जायेगी। वैसे मामला घरेलू विवाद का नजर आ रहा है।