aajtaktimes

आसाराम समर्थकों के लिए बुरी खबर!

जोधपुर: नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह खबर जैसे ही आसाराम के समर्थकों को मिली, वे अस्पताल के बाहर एकत्रित होने लगे। सेंट्रल जेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि आसाराम को साइटिका की तकलीफ है जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी भी महसूस हो रही थी।
बीमारी के कारण आसाराम को चलने में अक्सर दिक्कत होती है। आसाराम ने दांतों में दर्द की भी शिकायत की। बीती रात से आसाराम तबीयत को लेकर ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। आज सुबह हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि आसाराम को कई बीमारियां है। बता दें कि कुछ दिनों पहले आसाराम ने अपनी बीमारी को गंभीर बताते हुए जान जाने की आशंका भी जताई थी।

Related

UP 376887907513975585

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item