सुलह-समझौते से हुआ मुकदमे का निस्तारण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_69.html
जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अन्तर्गत स्थापित परामर्श एवं सुलह समझौता केन्द्र में पीठासीन अधिकारी जूरी मेम्बर/काउंसिलर डा. दिलीप सिंह द्वारा वाद संख्या 372/2016 ई. रेखा प्रति कमलेश सहित अन्य अन्तर्गत धारा दहेज निषेध अधिनियम अन्तर्गत महिला थाना निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर कर दिया गया। इस अवसर पर जूरी मण्डल के अध्यक्ष/जिला जज नन्द लाल, केन्द्र के कर्मचारी जेके सिंह, राजेश कुमार के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

