aajtaktimes

समाचार पत्र विक्रेता को दबंग ने मारी गोली, ट्रामा रिफर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना सतरिख अन्तर्गत आज दोपहर दिन दहाड़े एक समाचार पत्र विक्रेता को बाइक सवार दबंग ने अवैध असलहे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद दबंग गाड़ी सहित भागने में सफल रहा। गंभीर अवस्था में उसको लेकर उसके परिजन जिला अस्पताल ले गये। जहां पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के पीछे आशिनाई का चक्कर बताया जा रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी ननकऊ यादव उर्फ रिंकू पुत्र सियाराम यादव सुबह अखबार बाटता था और उसके बाद रतन बाजार (नेवली चौराहा) पर होटल खोलकर जीविका चलाता था। रोज की तरह आज सुबह उसने चौराहे पर जाकर अपना होटल खोला। दोपहर करीब 12 बजे वह अपने गांव के ही हेयर कटिंग सैलून की दुकान चौराहे पर खोले प्रकाश यादव के यहां पहुंचा और दाढ़ी बनवाने लगा। अभी दाढ़ी बनवाकर ननकऊ उठने वाला ही था कि तभी ग्राम कटरा मजरे मोहना निवासी पिंटू यादव पुत्र शेखर अपाची मोटर साइकिल से आया और गाड़ी खड़ी करके बिना कुछ बोले ही अवैध कट्टा निकाला और ननकऊ के पीछे कंधे पर गोली मार दी। दिन दहाड़े गोली की आवाज सुनकर वहां पर भगदड़ मच गयी और नागरिक भाग खड़े हुए। जबकि गोली लगने के बाद ननकऊ कुर्सी से जमीन पर गिर पड़ा। इधर हमलावर गाड़ी सहित गांव की तरफ निकल भागा। दिन दहाड़े गोली की सूचना सुनकर थाना सतरिख दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये और घायल ननकऊ को निजी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शफीक अहमद भी पहुंचे और पीड़ित के पिता से पूछताछ की। इसके अलावा उन्होने चौराहे पर अन्य दुकानदारों को बुलाकर जांच पड़ताल की और थानाध्यक्ष सतरिख को तत्काल हमलावर को गिरफ्तार करने के आदेश भी दिये। घटना के बारे में पीड़ित के पिता सियाराम ने बताया कि हम लोगों की किसी से कोई दुशमनी नही थी। पता नही किस वजह से पिंटू ने मेरे बेटे को गोली मारी। वैसे ग्रामीणों में चर्चा है कि इस घटना के पीछे आशिनाई का चक्कर बताया जा रहा है। थाना प्रभारी सतरिख ने बताया कि पिता की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा।
दबंगई से परेशान दुकानदार
बाराबंकी। दिन दहाड़े गोली मारने वाले हमलावर पिंटू का आतंक रतन बाजार में जमकर फैला हुआ था। वह अपनी दबंगई से रतन बाजार में किसी भी दुकान पर जाकर बड़ी शान से खाता पीता था और पैसा मांगने पर दुकानदार को मारने पीटने लगता था। उसकी दबंगई के कारण किसी भी दुकानदार की इतनी हिम्मत नही पड़ती थी कि इसकी शिकायत पुलिस से कर सके। पिंटू की दबंगई का शिकार ननकऊ भी कई बार हो चुका था। ननकऊ की दुकान पर इस दबंग ने करीब 500 रुपये का उधार नाश्ता कर लिया था। जिसका बकाया भी अभी चल रहा था। 

Related

UP 7810281661894494916

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item