aajtaktimes

सदर विधायक ने दी चार लाख की चेक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार निःस्वार्थ भावना से सभी धर्म एवं जाति के लिए काम कर रही है। गरीब किसानों के मसीहा हैं उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। गरीब किसान का दर्द वही समझ सकता है जिसने गरीबी को बहुत करीब से देखा है। किसानों की मदद हर स्तर पर समाजवादी सरकार कर रही है। उक्त विचार आज सदर विधानसभा के अर्न्तगत ग्राम सरवनपुर मजरे मोहनपुर देवां में भी हाल में आई आंधी से मृतक सावित्री देवी के पति सुखदेव को चार लाख की आर्थिक सहायता राशि की चेक देने के पश्चात सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में अपने चुनावी वादों को पूरा करने के साथ ही नई इरादों को लेकर तरक्की की नई मंजिलों की तरफ कदम बढ़ायें। विकास के ऐजेण्डे को सामने रखकर हमारी सरकार ने सभी वर्गों की खुशहाली के कदम उठाएं है। आज इसी का परिणाम है कि दूसरे प्रदेश के लोग भी उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित हैं। और इसका अनुसरण करना चाहते हैं। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की द्रुतगति से हुई प्रगति में जनता का सहयोग उल्लेखनीय रहा है। मैं इसके लिए उत्तर प्रदेश एवं अपने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करता हूं। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नायब तहसीलदार संजय यादव, पूर्व प्रमुख खुशीराम गौतम, कामता प्रसाद यादव, प्रहलाद यादव, बाबूराम, मो. रिजवान संजय, शिवनाथ यादव, संजय मिश्रा, रामप्रकाश, अवधेश मिश्रा, बाबुल मिश्रा, नन्हे लाल यादव, दिनेश वर्मा, सुरेन्द्र यादव, सुधीर यादव, रघुवेन्द्र, सुनील कुमार यादव, संतोष यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 4256863867351431278

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item