केन्द्र व प्रदेश सरकार ने गरीब किसानों को दिया धोखा: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_943.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देश की मोदी सरकार और प्रदेश की अखिलेश सरकार संवेदनहीनता, अहंकारी, ब्रिटिश शासन की याद दिलाती हैं। इनकी सरकार में किसान, खेत मजदूर और ग्रामीण भारत को भाजपा और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनने की सबसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी हैं और धरती के लाल किसान मौत के आगोश में आकर आत्महत्या को मजबूर हैं। उक्त उद्गार राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने नगर पंचायत देवां में कांग्रेस कार्यालय पर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अरशद इकबाल द्वारा आयोजित बैठक में व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इजहार अहमद एडवोकेट तथा संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शहजादे आलम वारसी ने किया। श्री पुनिया ने कहा कि देश की आवाम ने 2 वर्ष पहले बड़ी हसरत से भाजपा और नरेन्द्र मोदी को पूर्ण बहुमत से केन्द्र की सत्ता सौंपी थी लेकिन 2016 दो साल में ही उसके अरमानों पर पानी फेरने का काम भाजपा ने किया हैं। आज भारत की अर्थव्यवस्था नीचे गिरती चली जा रही हैं और सरकार 7.6 फीसदी विकास दर का दावा कर रही हैं जो सरासर गलत हैं यदि ऐसा होता और विकास की गति इतनी तेज होती तो वह कही न कही दिखायी पड़ती इसका सीधा अर्थ हैं कि देश की मोदी सरकार आवाम के साथ धोखा कर रही हैं क्योंकि हकीकत में नौकरियों का विकास, औद्योगिक आउटपुट एवं निर्यात में हम नीचे जा रहे हैं। गावों में निराशा, सूखा और खेतों में काम की कम मजदूरी खेत मजदूरों की कमर तोड़ रही हैं और अच्छे दिन के वायदें के साथ बहुमत हासिल करने वाली भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी देश की आवाम से किये गये अपने सारे वादें भूल गये हैं और देश के भाईचारे पर लगातार आघात कर रहे हैं जो इस देश की गंगा जमुनी तहजीब के लिये शुभ संकेत नही हैं। बैठक के आयोजक अरशद इकबाल ने सांसद पुनिया का स्वागत करते हुए कहा कि सपा की सरकार साम्प्रदायिक सद्भाव, सुरक्षा कानून व्यवस्था के अपने वादे को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही हैं। सपा सरकार के चार सालों में प्रदेश का हर शख्स परेशान हैं और प्रदेश बदहाली के कगार पर पहुंच गया हैं पिछले 27 वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार नही है। बैठक में मुख्य रूप से मो. इजहार, अरशद इकबाल, शहजादे आलम वारसी, निसार वारसी, सरफुद्दीन, लल्लन वारसी, तौकीर वारसी, एम.पी.निगम, नन्दकिशोर, त्रिभुवन यादव, प्रदीप कुमार, नीरज शुक्ला, फिरोज सिद््दीकी, घनश्याम सिंह, प्रदीप मौर्या सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे।