aajtaktimes

पुलिस के हौसले पस्त, एलआईयू की रही निगहेबानी

बाराबंकी। कोतवाली परिसर में दिन दहाड़े एक न्यूज चैनल के पत्रकार की
पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक तरफ जहां पुलिस विभाग के
आलाधिकारी किसी तरह से भी मामले को दबाने में और आरोपी पुलिस कर्मियों को
बचाने में जुट गये हैं। वहीं दूसरी तरफ जनपद के सभी पत्रकारों ने एकजुट
होकर यह निर्णय लिया है कि जब तक आरोपी कोतवाल व चौकी इंचार्ज व उनके
सहयोगी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके निलम्बन की कार्यवाही
नही की जाती है। तब तक पुलिस विभाग के गुडवर्क का बहिष्कार किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार, बंकी कस्बे के रहने वाले और राजधानी लखनऊ के एक टीवी
चैनल के बाराबंकी जिला संवाददाता सतीश कश्यप का अपने पड़ोसी अतुल यादव से
मामूली विवाद हो गया था। उसी विवाद के चलते 22 जून की दोपहर को कोतवाली
प्रभारी भगवती प्रसाद यादव ने पत्रकार सतीश को कोतवाली में बुलाया था।
पहले सुलह का दबाव बनाया था। जब पत्रकार ने मना कर दिया था। तो उसके बाद
कोतवाली प्रभारी ने पहले पत्रकार को जमकर गालियां बकी और बाद में वहीं पर
खड़े चौकी इंचार्ज शिवनाथ यादव व कई अन्य पुलिस कर्मियों को ललकारते हुए
कहा कि मारो और उठाकर हवालत में डाल दो सारी पत्रकारिता निकाल दो। कोतवाल
के कहने पर चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिस कर्मियों ने सतीश को कोतवाली
परिसर के अन्दर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और बाद में उसको हवालात में बंद कर
दिया। जब पत्रकारों ने कोतवाली घेरी और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाये तो
उसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने सतीश कश्यप और अतुल यादव का धारा 151 के
तहत चालान कर दिया। पत्रकारों ने भी एकता दिखाते हुए हाईवे जामकर
प्रदर्शन किया और कप्तान द्वारा बुलायी गयी प्रेस वार्ता का भी बहिष्कार
किया था। घटना के 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी जिले के कप्तान अब्दुल
हमीद अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बचाने के खातिर ताल तिकड़म भिड़ाने में
जुट गये हैं। अपने खास लोगों के माध्यम से पहले उन्होने कुछ वरिष्ठ
पत्रकारों को यह प्रस्ताव भेजा कि चौकी इंचार्ज को हटा दे रहा हूं। शेष
कार्यवाही जांच होने के बाद की जायेगी। लेकिन पत्रकारों का निर्णय था कि
सबसे पहले आरोपी कोतवाल व चौकी इंचार्ज व अन्य सहयोगी पुलिस कर्मियों के
विरुद्ध कोतवाली में ही मुकदमा पंजीकृत किया जाये और आरोपी पुलिस
कर्मियों को तत्काल निलम्बित किया जाये। पत्रकारो की इस मांग पर पुलिस
अधीक्षक बैक फुट पर आ गये और जो वार्ता आज पत्रकारो के प्रतिनिधि मण्डल
द्वारा की जानी थी। उस वार्ता को उन्होने यह कहकर टाल दिया कि आज हमें कई
जगह निरीक्षण करने जाना है। उसके बाद पत्रकारों ने यह निर्णय लिया कि जब
तक दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही नही की जाती है। तब तक
कप्तान, अपर पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताओं का बहिष्कार किया जायेगा और
पुलिस के हर गुडवर्क की खबर नही लिखी जायेगी। अब आगे देखना यह है कि
पत्रकारों की जायज मांग को पुलिस अधीक्षक और राजधानी लखनऊ के पुलिस
अधिकारी गण क्या निर्णय लेते हैं। यह तो आने वाला समय बतायेगा। अभी तो
पीड़ित पत्रकार के साथ में जिले के सभी पत्रकार एक मंच पर आ गये हैं और आर
पार की लड़ाई लड़ने का एलान कर चुके हैं।
पत्रकारों ने की निन्दा
पत्रकार सतीश कश्यप पर कोतवाली नगर के अन्दर ही मारपीट की घटना से शहर के
पत्रकारों में तो आक्रोश व्याप्त ही है। साथ ही में ग्रामीणों क्षेत्र के
पत्रकारों ने भी अपने पत्रकार साथी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का
एलान किया है। ग्रामीण पत्रकार कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपी
नाथ द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के अन्दर आरोपी पुलिसजनों
के विरुद्ध मुकदमा नही पंजीकृत हो जाता है तो सैकड़ो की संख्या में
पत्रकार जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर
होंगे।
तहसील पत्रकारों ने खोला मोर्चा
बाराबंकी। कलमकारों ने आज जिला मुख्यालय पर जो एकजुटता का परिचय दिया।
उसको देखकर प्रशासन के हौसले पस्त हो गये। तहसील फतेहपुर के पत्रकारों ने
भी जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी आमद दर्ज करायी। आदर्श प्रेस क्लब फतेहपुर
की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने आज एक स्वर में पुलिस और पंगु
बने जिला प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। बीते एक दिन पूर्व न्यूज
चैनल के मान्यता प्राप्त पत्रकार सतीश कश्यप पर पुलिसिया हमले की कड़ी
निन्दा करते हुए आदर्श प्रेस क्लब फतेहपुर के महामंत्री नलिन निगम ने कहा
कि आज हम सब जिस लड़ाई को लड़ने के लिये इकट्ठा हुए हैं। उसकी बुनियाद इसी
जिला पंचायत सभागार में रखी गयी। जब तक आरोपी कोतवाल और चौकी इंचार्ज को
हटाने के साथ उन पर मुकदमा दर्ज नही हो जाता तब तक आदर्श प्रेस क्लब
शान्त नही बैठेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष करुणा शंकर शुक्ला, कोषाध्यक्ष
अशोक रस्तोगी, प्रवक्ता सर्वेश श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, अलिन मिश्रा,
आरिफ शेख, विजय राम जायसवाल सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

Related

UP 4745538412809748709

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item