aajtaktimes

एम.ए. फर्स्ट की स्टूडैंट ने किया सुसाइड

चंडीगढ़, (कुलदीप): रामदरबार में बुधवार सुबह एम.ए. फस्र्ट ईयर की छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को भी कारणों का नहीं पता। मृतक 22 वर्षीय अन्नू के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह उनकी बेटी देर रात खाना खाकर सोने गई। लेकिन, बुधवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खोलने के बाद परिजनों ने बाहर से आवाज लगाई। कोई जवाब न आने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई थी।
पुलिस के अनुसार अन्नू ने एम.ए. फर्स्ट ईयर की परीक्षा दी थी। उसने 3 माह पहले ही जॉब छोड़ी थी। कुछ माह पहले ही उसका रिश्ता तय हुआ था। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने कभी किसी तरह की परेशानी के बारे में नहीं बताया था। सूत्रों की मानें तो थाना पुलिस अन्नू का मोबाइल जांच रही है।

Related

UP 644356955282831856

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item