मुंबई: मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_276.html
मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित मेडिकल स्टोर की दुकान में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। आग की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मुंबई पुलिस के जनसूचना अधिकारी अशोक दुधे ने बताया कि गुरुवार सुबह को लगी इस आग के कारणों का अब तक पता नही चल पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही दुकान में आग लगी होगी।
उन्होंने बताया कि मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित मेडिकल स्टोर में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस दुर्घटना में आठ लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।