aajtaktimes

लेखपाल परीक्षा आज

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लेखपाल भर्ती 2015 में चयनित 223 अभ्यर्थियों का बाराबंकी में
तहसील आवंटित कर दी गयी है। जिलाधिकारी अजय यादव ने चयनित अभ्यिर्थियों
को लेखपाल पद पर तहसील आवंटित करते हुए सम्बन्धित तहसीलों के
उपजिलाधिकारियों को अग्रिम जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
लेखपाल भर्ती परीक्षा 2015 का परिणाम 30 मार्च 2016 को घोषित किया गया
था। जिसमें 223 अभ्यिर्थी चयनित किये गये है।
अवध प्रेस क्लब ने पीएम-सीएम को भेजा ज्ञापन
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। भारतीय अवध प्रेस क्लब की तरफ से प्रधानमंत्री
भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को क्लब की कार्यकारिणी की
समस्याओं के निस्तारण हेतु पांच सूत्रीय ज्ञापन भेज कर उसका निराकरण करने
की मांग की है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमत्री को भेजे गये ज्ञापन में
प्रेस क्लब के प्रबंधक अध्यक्ष सूर्यमणि पाण्डेय ने कहा गया है की
ग्रामीण क्षेत्रो में पत्रकार गांव की गलियों की खाक छानकर समाचार का
संकलन करता है लेनिक उसे किसी भी प्रकार की सुबिधा नही मिल दी जाती है।
ज्ञापन में क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी, व तहसील स्तरीय पत्रकारो को शासन
से मान्यता देना, प्रेस क्लब के लिए भवन व भूमि की सुबिधा, के साथ
चिकित्सा, निशुल्क परिवहन सुबिधा व टोल प्लाजा पर पर निशुल्क पास प्रदान
किये जाने की मांग की गयी है।

Related

UP 976241192178034151

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item