aajtaktimes

संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति: मुकेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की 80 प्रतिशत
आबादी कृषि पर निर्भर है। किन्तु अफसोस आजादी लखनऊ और दिल्ली के एसी
कमरों में रहने वाले सिर्फ 20 प्रतिशत लोगों की गुलाम बनकर रह गयी है।
उक्त बाते पूरेडलई क्षेत्र के बारिनबाग में श्याम सिंह की देखरेख तथा
फतेहबहादुर के संचालन और छेदीलाल की अध्यक्षता में संगठन विस्तार को लेकर
आयोजित किसान महापंचायत में भाकियू के प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने
व्यक्त की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन ही
सबसे बड़ी ताकत है कमजोर व्यक्ति का समाज भी सम्मान नहीं करता आप संगठन
में आइये ताकत और हक, सम्मान आपको हम दिलायेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि
राजनेताओं द्वारा हमें तमाम राजनीतिक पार्टियां में बांट दिया गया और हम
उन झंड़ो के गुलाम हो गए बारी बारी से तमाम सरकारे आयी लेकिन किसानों की
दुर्दशा पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा
कि इस क्षेत्र के 80 प्रतिशत पात्रों को आजतक सरकार द्वारा जनहित में
चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। पात्रों को उनका हक
दिलाने के लिए शीघ्र ही व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जायेगा। उक्त
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, दिनेश वर्मा, हौसिला प्रसाद,
रामसेवक रावत, रामसजीवन वर्मा, सुरेशचन्द्र वर्मा आदि लोगों ने भी
सम्बोधित किया। इस अवसर पर बलरम सिंह, कुंवर हनुमंत सिंह, मेडीलाल,
रामनाथ सिंह, राजेश यादव, रामशंकर वर्मा, राजू यादव, अनसुइाया देवी,
पूर्णिमा रावत, उमा देवी सहित हजारों किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 896561159955160956

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item