क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_65.html
मसौली बाराबंकी। निरन्तर अभ्यास से छिपी हुई प्रतिभाओं में जहां निखार
आता है वहीं शरीर को स्वस्थ्य रखता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम
प्रतिभायें मौजूद है। जिन्हे प्रोत्साहन की जरुरत है। उक्त बातें क्षेत्र
के ग्राम छुलहा-बन्नी (कोडरी) में आयोजित यादव क्रिकेट नाइट टूर्नामेन्ट
का संयुक्त रुप से फीता काटकर उदघाटन करते हुए जिला पंचायत सदस्य,
विधानसभा अध्यक्ष शकील सिद्दीकी एवं विधायक पुत्र जिला पंचायत सदस्य किशन
रावत ने कही। उन्होने कहा कि क्रिकेट का खेल आज समाज का अभिन्न अंग बन
चुका है और लोग अन्य खेलो की अपेक्षा क्रिकेट के खेल को ज्यादा महत्व दे
रहे है। श्री सिद्दीकी ने कहा कि क्रिकेट का खेल जहां मान-सम्मान का सूचक
है वहीं क्रिकेट के जरिए अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है मैदान में मौजूद
खिलाडियों एवं टूर्नामेन्ट आयोजको से परिचय लेते हुए मेहनत एवं लगन से
खेलने की अपील की। विधायक पुत्र किशन रावत ने कहा कि हमारा देश हमेशा
खेलकूद में आगे रहा है तथा हम लोगों के बीच से ही निकल कर खिलाड़ी देश का
नाम रोशन कर रहे है। किशन रावत ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण अंचलों के
खिलाड़ियों में निखार लाने के लिए तमाम योजनायें संचालित कर रही है। इस
मौके पर पूर्व प्रधान मंशाराम यादव, लेखराज यादव, मुइन अंसारी,
नसरुद्दीन, सरफराज खां, सोनू रावत, राम गोपाल यादव, रामचन्दर यादव,
चेतराम यादव, चन्द्रिका यादव, रिंकू यादव, डा. सहजराम यादव सहित तमाम
क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।