aajtaktimes

पत्नी ने कुकर्म से किया मना तो पति ने लगा दी आग

शामली। कांधला थाना क्षेत्र में महिला ने अपने पति पर कुकर्म करने और विरोध पर जान से मारने के इरादे से आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते रहते थे। आरोप है कि गुरुवार रात को उसके पति ने महिला से अप्राकृतिक सेक्स करने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसके ऊपर कैरोसीन का तेल डालकर आग लगा दी। 

Related

UP 4390302742704326141

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item