aajtaktimes

थाने में सब इंस्पेक्टर ने महिला से कराई मालिश, तस्वीर वायरल होते ही हुए सस्पेंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक पुलिसकर्मी ने थाने में एक महिला से मालिश कराई। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई तो फौरन जिले के अधिकारी सक्रिय हो गए। उन्होंने एसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए।
राज्य पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने आज बताया कि हरदोई के कोतवाली नगर में आई पीड़िता से सब इंस्पेक्टर संजय यादव ने शरीर की मालिश कराई। किसी ने इसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस पर पुलिस महानिदेशक ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश हरदोई के पुलिस अधीक्षक को दिए।प्रवक्ता ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि सुरसा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की रहने वाली महिला औषधीय तेल बनाकर शिराओं की बीमारी का इलाज करती है। संजय यादव ने कोतवाली में महिला के देवर की उपस्थिति में उससे मालिश कराई। उन्होंने बताया कि संजय यादव द्वारा थाना परिसर में एक महिला से शरीर पर तेल की मालिश कराया जाना अशोभनीय तथा पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला कृत्य है।

Related

UP 4072048627463424505

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item