विकलांग कल्याण उपकरण के लिये स्थान निर्धारित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_77.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगों को ही भारत सरकार एलएमको कम्पनी द्वारा जिले में तहसील स्तर पर विकलांगता के अनुसार चिन्हित उपकरण हेतु पूर्वान्ह 8 से अपरान्ह 4 बजे तक कैम्प लगाया जायेगा। तहसील सदर में 6 जून को कृषि भवन परिसर, 7 जून को केराकत के पब्लिक इण्टर कालेज केराकत, 8 जून को सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली खेतासराय, 9 जून को बदलापुर में सल्तनत बहादुर डिग्री कालेज, 10 जून को मछलीशहर में फौजदार इण्टर कालेज व 11 जून को मड़ियाहूं में विवेकानन्द इण्टर कालेज में उपकरण दिये जाने हेतु नाप जोख की जायेगी। इसके लिये विकलांग को अपने साथ 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा परिचय पत्र जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से एक का फोटो कापी लाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने तहसील के निर्धारित स्थान पर समय से विकलांगों को लाकर सहयोग करें।

