छापेमारी में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_12.html
जौनपुर। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी टीम द्वारा मिली सूचना पर सुजानगंज थाना क्षेत्र के बराई गांव में छापेमारी की गयी। इस दौरान अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी जहां 90 लीटर ओपी, 50 पेटी अवैध शराब, 6 लीटर कैरेमल, 1 बण्डल नकली होलोग्राम, एक हजार प्लास्टिक शीशी व 2000 रैपर व ढक्कन बरामद हुआ। इसके बाद राय साहब उर्फ लल्लू उर्फ राजू उपाध्याय, उत्कर्ष सिंह निवासी बराई, संजय यादव निवासी बारा, राजेश पटेल निवासी पद्दुमपुर, शैलेश यादव निवासी खेमपुर थाना सुजानगंज के विरूद्ध आबकारी अधिनियम व आईसीसी के अन्य सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही राय साहब उर्फ लल्लू उर्फ राजू उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

