अफसरों पर गिरी मथुरा कांड की गाज, डीएम-एसएसपी नपे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_8.html
नई दिल्ली। मथुरा के जवाहर बाग कांड के बाद अखिलेश सरकार बैकफुट पर है। अब अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। अखिलेश सरकार ने मथुरा के एसएसपी राकेश सिंह और डीएम राजेश कुमार को हटा दिया है।
बबलू कुमार मथुरा के नए एसएसपी जबकि निखिल चंद्र नए डीएम होंगे। सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल होते ही राज्य सरकार ने एक्शन लिया है। सुप्रीम कोर्ट मथुरा कांड की सीबीआई जांच पर याचिका की जल्द सुनवाई पर राजी हो गया है और कल इस पर सुनवाई होगी।
वहीं वृन्दावन में कब्ज़ाधारियों के शव जलाने का संतों ने विरोध किया है। संत यमुना घाट पर पहुंचे और इसका विरोध किया। संतों ने कहा कि हम वृन्दावन में अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। संत नहीं चाहते कि ऐसे उपद्रवियों का यहां अंतिम संस्कार हो।