बोले केजरीवाल- मोदी जी...कुछ कीजिए..ये दिल्ली में क्या हो रहा है?
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_91.html
नई दिल्ली। सोमवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए एक बार फिर केंद्र सरकार और उप राज्यपाल पर निशाना साधा है। दिल्ली में बढ़ रहे अपराध को लेकर केजरीवाल ने दिल्ली में जंगलराज करार देते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में उपराज्यपाल और केंद्र सरकार फेल हो गई
है।
अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा है कि दिल्ली में पूरी तरह से जंगल राज है। उपराज्यपाल और पीएम मोदी कानून व्यवस्था बनाए रखने में फेल हो गए हैं। आखिर दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने क्या किया है...एलजी साहब/पीएम मोदी जी...कृपया कुछ कीजिए..ये दिल्ली में क्या हो रहा है?
केजरीवाल ने इस संबंध में दो ट्वीट किए। दोनों ही ट्वीट्स के साथ दो समाचार चैनलों की खबरों के ट्वीट रीट्वीट किए गए थे। इसमें से एक खबर नवजात बच्ची से रेप की घटना बता रही थी जबकि दूसरी मां के साथ दो बेटियों के हत्या की खबर थी।