सुरेश ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_834.html
बाराबंकी। समाजवादी सरकार सभी के साथ समान रूप से काम कर रही है।
समाजवादी सरकार में सभी लोग अपने को सम्पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर
रहे हैं। विकास कार्यों की श्रंखला में समाजवादी सरकार ने एक नया
कीर्तिमान स्थापित किया है। उक्त विचार आज प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर
जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पूरे
जनपद से आये लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उपस्थित लोगों में सदर
विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त किये। आज सुबह सदर विधायक सुरेश यादव जब
पार्टी कार्यालय पहुचे तब पूरे जनपद से आये हुए फरियादियों ने अपनी-अपनी
समस्या विधायक को बताई। तब सदर विधायक उन समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारी
से फोन कर अथवा चिट्ठी लिखकर उस समस्या को निपटाया। श्री यादव ने आगे कहा
कि प्रदेश का हर नागरिक वर्तमान सपा सरकार में खुश है, क्योंकि सरकार ने
बिना धर्म एवं जाति के भेद-भाव के प्रदेश के हर नागरिक का काम किया है।
पूर्वर्ती सरकारों ने तो प्रदेश को लूटने का काम किया है लेकिन जबसे
समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है प्रदेश में चहूओर विकास दिख रहा है।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष
अजय वर्मा बब्लू, जिला सचिव राजेन्द्र वर्मा पप्पू, कामता प्रसाद यादव,
मो. रिजवान संजय, बाबुल मिश्रा, ठाकुर प्रसाद, विनोद यादव, गुड्डू यादव
पल्हरी, शकील दत्ता, आलम बाबा, तारिक अंसारी, छोटे नेता, मो. शुऐब, मो.
आसिफ समेत आदि लोग उपस्थित थे।

