aajtaktimes

भाजपा और सपा के कार्यकाल में बढे़ महिला उत्पीड़न: मनीषा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा और सपा की सरकारों मे सबसे ज्यादा उत्पीड़न महिलाओं का
हुआ है। उक्त विचार एनसीपी की राष्ट्रीय महिला जनरल सिक्रेटरी मनीषा
मोपलवाल ने एनसीपी जिला कार्यालय सिविल लाइन मे आयोजित कार्यक्रम मे
व्यक्त करते हुए कहा उन्होंने ये भी कहा जब जब भाजपा और सपा की सरकारें
देश और प्रदेश मे रही हैं सबसे ज्यादा दुख महिलाओं को ही छेलना पड़ा है।
भाजपा ने कमर तोड़ महंगाई देकर घर की अर्थ व्यवस्था चोटिल कर दी है और सपा
की प्रदेश सरकार ने महिलाओं पर अत्याचार कर बाहर निकलना व यूं कहूं कि
जीना मुहाल कर दिया है। प्रदेश एनसीपी के अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि
एन.सी.पी. के राष्ट्रीय नेतृत्व शरद पवार की नीतियों को यदि देश व प्रदेश
की सरकारें लागू कर दे ंतो किसानों का उत्थान होगा और देश को महंगाई से
बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2017 मे होने वाले विधान सभा चुनाव मे
पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लडवायेगी, महंगाई और गुंडा राज को समाप्त किया
जायेगा। एनसीपी प्रदेश महिला अध्यक्ष शिल्पी श्रीवास्तव ने कहा महिलाएं
आत्मनिर्भर बनें और अपना स्थान पहचानें उनके अन्दर सरकार बदलने की ताकत
मौजूद है। क्योंकि 49 प्रतिशत वोट महिलाओं का होता है। बस जरूरत है एक
जुट होकर भ्रष्ट सरकारों को सबक सिखायें ताकि देश उन्नति की ओर बढ़ सके।
प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा ने नगर एनसीपी अध्यक्ष के पद पर गिरिराज किशोर
शर्मा को मनोनीत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. इस्माईल
ने की। संचालन मीडिया प्रभारी मकासिद हुसैन रिज़वी ने किया। इस मौके पर
मयंक श्रीवास्तव, भारत भूषण पाठक, रजिया बानों, रामश्री, तारावती,
किश्वरजहां, राजकुमारी, पूजा गुप्ता, अब्दुल बाकी, विनय शर्मा, मनोज
कुमार, रामू रस्तोगी, अतुल जयसवाल, मो. अहमद, जाकिर अली, मो. शारिक आदि
तमाम लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से शामिल होने वालों मे रहमत अली सोनू
सत्यदेव वर्मा, मो. बिलाल, शक्कू भाई जिन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

Related

UP 7294746593960242158

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item