aajtaktimes

प्रदर्शन कर सदर विधायक का फूंका पुतला

बाराबंकी। प्रदेश सरकार की गुण्डागर्दी और भ्रष्टाचार के विरोध में आज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सदर विधायक
सुरेश यादव का पुतला छाया चौराहे पर फूंका। इस मौके पर बोलते हुए तहसील
संयोजक सौरभ शर्मा ने कहा कि सदर विधायक के घर के सदस्य खुलेआम गुण्डई कर
रहे हैं और सदर विधायक खामोश बैठे हुए हैं। उन्होने आगे कहा कि इसी का
नतीजा है कि अभी कुछ दिनों पूर्व जिला संयोजक के ऊपर हमला करके उनके
भतीजे प्रिंस ने लूटपाट भी की। इतना ही नही कोतवाली में मुकदमा तो दर्ज
हो गया। लेकिन गिरफ्तारी करने में कोतवाली प्रभारी को पसीने आ रहे हैं।
वह जांच के नाम पर मामले को लटकाये हैं। इस मौके पर मुख्य रुप से अभिषेक
पटेल, वैभव सिंह, शिवा, सरवम, पुलकित त्रिवेदी, उत्तम वर्मा, अभिषेक
वर्मा, दिव्यांशु पाठक, नैमिष त्रिवेदी, साईं गोपाला सहित पचासों
कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 5244690003560818384

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item