aajtaktimes

गुंजेश्वरी प्रसाद के निधन पर शोकसभा का आयोजन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। वयोवृद्ध समाजवादी नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार गुंजेश्वरी प्रसाद
के असमायिक निधन पर गांधी भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की
अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने बताया कि बीते रविवार
को रात्रि में गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण मिश्र द्वारा साथी
गुंजेश्वरी प्रसाद के निधन की सूचना मिली। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल
रहे थे। उनके इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने
मेरे, साथी धीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष यादव के
प्रयास से आर्थिक सहायता दिलायी गयी थी। गुंजेश्वरी प्रसाद काफी लम्बे
समय से समाजवादी आन्दोलन से जुड़े रहे। वह डा. लोहिया के अनुयायी थे और
राज नारायण, मधुलिमये, जार्ज फर्नाडिस के सहयोगी रहे हैं। श्री शर्मा ने
बताया कि समाजवादी आन्दोलन पर शोध परक पत्रकारिता के माध्यम से कई लेखों
का सृजन किया। विभिन्न सत्याग्रहों के माध्यम से हमेशा चर्चा में रहे।
मूल्यों को समर्पित पत्रकारिता और लेखन शैली आज भी गुंजेश्वरी जी को
जिंदा रखे। स्व. गुंजेश्वरी प्रसाद का निधन, समाजवादी आंदोलन की
अपूर्णनीय क्षति है। हम सभी उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को प्रणाम करते हुए
विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर प्रमुख रुप से विनय
कुमार सिंह, मृत्यंुजय शर्मा, हुमायूं नईम खां, अशोक शुक्ला, दिनेश
टण्डन, पाटेश्वरी प्रसाद, राजेश यादव, एहतिशाम खान, नीरज दूबे, ज्ञान
तिवारी सहित कई लोगों ने दिवंगत स्व. गुंजेश्वरी प्रसाद को श्रद्धासुमन
अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Related

UP 1521212727006568293

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item