aajtaktimes

30 को आयेगी यात्रा

बाराबंकी। विश्व विख्यात परम सन्त शिरोमणि बाबा जयगुरूदेव जी महाराज के
उत्तराधिकारी बाबा पंकज दास जी महाराज द्वारा आगामी 30 जून को जैदपुर रोड
निकट जरहारा पोस्ट शुक्लई के समीप विशाल सत्संग समारोह को दिन के 11 बजे
से सम्बोधित करेगें। विदित हो कि बाबा पंकज दास जी महाराज अपने लघु
काफिले के साथ बीते 25 मई से 10 जुलाई तक (47दिवसीय) विभिन्न प्रांतों व
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में सत्संग कार्यक्रम करते हुए बाराबंकी
पधारेगें और आगे अन्य जनपदों में भी कार्यक्रम करते हुए आगामी 10जुलाई को
मथुरा आश्रम पर वापस होगें। आप सभी महानुभावों से विनम्र प्रार्थना है कि
उक्त तिथि को समय से सत्संग समारोह में भाग लेकर अपने जीवन को कृतार्थ
बनाने की कृपा करें। जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां जिला संगत द्वारा अपने चरम
सीमा पर हैं। यह जानकारी राम सुरेश यादव ने दी है।

Related

UP 1234943705748833409

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item