aajtaktimes

धावा बोलकर प्राण घातक हमला

बाराबंकी। कोतवाली देवा अन्तर्गत आज सुबह मामूली मेड़बंदी के विवाद को
लेकर दंबगो ने एक घर धावा बोलकर धारदार हथियारों से हमला करके तीन लोगों
को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने मात्र एनसीआर दर्ज करके घायलों
को चिकित्सीय परीक्षण के जिला अस्पताल भेजा। वहां पर दो घायलों को लखनऊ
ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 9 बजे
कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम खजुआ निवासी हनुमान उनके पुत्र बिहारी आदि
लोगों ने हाथों में धारदार हथियार लेकर अपने पड़ोसी अनिल यादव के घर पर
धावा बोल दिया। इन दबंगो ने घर के बाहर मौजूद अनिल पर बिना कुछ कहे ही
धारदार हथियारों से हमला शुरु कर दिया। अनिल बचाने को खातिर उनका लड़का
रामचन्द्र, अमेरिका आदि लोग दौड़े तो दबंगो ने घर के अन्दर घुसकर दोनो
लोगों को जमकर मारापीटा। सभी लोगों को मरणासन समझकर सभी दबंग यह धमकी
देकर चले गये कि मेरे खेत में अगर मेड़ काटने की कोशिश की अगली बार जान से
मार डालेंगे। घायल अवस्था में तीनों को लेकर उसके परिजन कोतवाली देवा
गये। जहां पर पुलिस ने मामूली एनसीआर दर्ज करके सभी लोगों को जिला
अस्पताल भेज दिया। जहां पर डाक्टरों ने अनिल यादव और रामचन्द्र को लखनऊ
ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बारे में कोतवाली पुलिस का कहना है
कि घटना का मुकदमा दर्ज है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही
की जायेगी।

Related

NEWS UP 6320322726703673809

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item