नकवी के बयान पर भड़के रंजीत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_189.html
बाराबंकी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने एक प्रेस वार्ता
के दौरान कहा था कि राम मन्दिर भाजपा के एजेन्डे में न था, न है और न
रहेगा। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद बाराबंकी के
चेयरमैन एवं राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत
बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि नकवी ही पंच वक्त नमाजी मुसलमान है इसलिए
उनका व्यक्तिगत तौर पर राम मंदिर से कोई वास्ता न होना तो समझ में आता है
किन्तु इस सत्य से कौन इंकार करेगा कि राम मंदिर भाजपा के एजेन्डे में था
अब भी है और जब तक भव्य मंदिर नहीं बन जायेगा तब तक इसे एजेन्डे से अलग
नहीं किया जा सकता। अफसोस है कि रोजे से रहकर अपने पवित्र रमजान के महीने
में नकवी साहब इतना बड़ा झूठ बोल रहे है उन्हें शायद नहीं पता है कि जिस
दिन राम मंदिर एजेन्डे को भाजपा छोड देगी उसे हिन्दू भी अपने दिल से
त्याग देगा। कुरआन के अनुसार यदि स्वार्थ अथवा भयवश मुसलमान कुफ्र करने
वाले से दोस्ती कर भी ले तो उसमें कोई बुराई नहीं है। नकवी साहब आप भाजपा
से दोस्ती कर अपना स्वार्थ सीमित करने तक सीमित रहे। भगवान राम के मंदिर
पर टिप्पणी न करें। सौ करोड हिन्दुओं की आस्था का प्रश्न है और एक मात्र
हिन्दू वादी विचारधारा वाले दल भाजपा और उसके नेतृत्व पर उसे पूर्ण
विश्वास है। नकवी जी भाजपा उचित समय पर भव्य मंदिर बनाकर अपना वादा अवश्य
पूरा करेंगी।