aajtaktimes

पहले पत्नी से लड़ाई, बाद में लगायी फांसी

बाराबंकी। थाना सफदरगंज अन्तर्गत पत्नी के झगड़ा कर एक व्यक्ति ने फांसी
लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के
लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार, थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम चिलौकी
निवासी अनन्तराम पुत्र सहजराम का अपनी पत्नी से आये दिन किसी न किसी बात
को लेकर झगड़ा हुआ करता था। बीती शाम भी खाना बनाने को लेकर जब अनन्तराम
की पत्नी से कहासुनी हुई तो इसी बात से नाराज होकर बीते सोमवार की दोपहर
घर के बाहर बने बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर पर कोई
मौजूद नही था। शाम को जब घर के सदस्य वापस लौटे तो घटना को देखकर सभी के
होश उड़ गये। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।

Related

UP 6881899384142686478

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item