aajtaktimes

भाजपा नेता पर महिला ने लगाया दुराचार के प्रयास का आरोप

बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत फैजाबाद के सांसद के क्षेत्रीय
प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान के ऊपर एक विवाहिता ने छेड़खानी और दुराचार के
प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना असन्द्रा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ग्राम
प्रधान दुल्लापुर हरिश्चन्द्र रावत जो वर्तमान में फैजाबाद के सांसद
लल्लू सिंह के बनीकोडर ब्लाक के प्रतिनिधि के रुप में काम करते हैं। उक्त
महिला ने यह आरोप लगाया कि छः माह पूर्व ग्राम प्रधान ने उसके घर में आकर
उसके साथ जबरदस्ती पहले छेड़खानी की। उसके बाद दुराचार का प्रयास किया।
शोर मचाने पर ग्राम प्रधान यह धमकी देकर भाग गया। अगर किसी से कहा तो
अंजाम काफी बुरा होगा। पीड़िता ने इस घटना की सूचना थाना असन्द्रा में
जाकर की थी। लेकिन पुलिस ने नेताओं के दबाव के कारण मुकदमा नही दर्ज किया
था। उसने पुलिस के आलाधिकारियों के यहां जाकर भी न्याय की गुहार लगायी।
लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हुई। आखिरकार मजबूर होकर पीड़िता ने न्यायालय
का सहारा लिया और न्यायालय ने थाना प्रभारी असन्द्रा को मुकदमा दर्ज करके
कानूनी कार्यवाही के आदेश दिये। वहीं इस सम्बन्ध में सांसद प्रतिनिधि
हरिश्चन्द्र का कहना था कि महिला से उसकी चुनावी रंजिश चल रही है। उसने
झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। पुलिस जांच में सारी
हकीकत सामने आ जायेगी।

Related

UP 1806793558285912883

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item