aajtaktimes

बिजली विभाग की लापरवाही, गयी मासूम की जान

बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत बिजली विभाग के कर्मचारियों की
लापरवाही के कारण एक 13 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने
लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार,
थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम अयोध्यागंज में 11 हजार विद्युत लाइन के
तार खीचे जा रहे थे। विभाग के कर्मचारी खंभे गाड़करके मशीन द्वारा तार
बांध रहे थे। अचानक गांव का 13 वर्षीय मासूम बालक दुर्गेश पुत्र राम
कुमार रावत तारों के साथ खेलने लगा। दूर काम कर रहे बिजली कर्मी ने इसी
बीच मशीन से तार ऊपर खींचने लगे। उन लोगों को उक्त मासूम दिखाई नही दिया।
तारो के साथ वह मासूम भी 40 फुट ऊपर पहुंच गया और वहां से नीचे गिर गया।
मौके पर ही मासूम दुर्गेश की दर्दनाक मौत हो गयी। जैसे ही इसकी सूचना
ग्रामीणों को हुई तो उन लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा
लिया। सभी कर्मचारी काम को अधूरा छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने
पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लोनीकटरा ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Related

UP 6457119287070089739

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item